Wednesday, February 4, 2015

रोटी के वादे पका नहीं करते-हिन्दी कविता(roti ke vade paka nahin karte-hindi poem)


न पास ईंधन है
न चूल्हा
न ही आग
रोटी के वादे
कभी पका नहीं करते।

मस्तिष्क में किसी का भला
करने का विचार नहीं होता
फिर भी सपने बेचने वाले
कभी थका नहीं करते।

कहें दीपक बापू विश्वास पर
कोई खरा उतरता
कोई धोखे में डूब जाता है
कर जाते है गैर भी भला
जिनकी नीयत साफ होती
वह वफा करते
खाली शब्द बका नहीं करते।
------------------

दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’’
कवि, लेखक एंव संपादक-दीपक 'भारतदीप",ग्वालियर 
poet,writer and editor-Deepak 'BharatDeep',Gwalior
http://dpkraj.blogspot.com
यह कविता/आलेख रचना इस ब्लाग ‘हिन्द केसरी पत्रिका’ प्रकाशित है। इसके अन्य कहीं प्रकाशन की अनुमति लेना आवश्यक है।
इस लेखक के अन्य ब्लाग/पत्रिकायें जरूर देखें
1.दीपक भारतदीप की हिन्दी पत्रिका
2.दीपक भारतदीप की अनंत शब्दयोग पत्रिका
3.दीपक भारतदीप का  चिंतन
4.दीपक भारतदीप की शब्दयोग पत्रिका
5.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान का पत्रिका

८.हिन्दी सरिता पत्रिका 


Monday, January 26, 2015

गणतंत्र का आशय-हिन्दी कविता(gantantantra ka ashyar-hindi kavaita,meaning of republic-hindi poem)



तंत्र जो गण के साथ चले
वही शायद  गणतंत्र है
या जिसके पीछे चले गण
उसे ही माने।

लड़ी जाती लड़ाई
तंत्र से मिले राजस्व के
अपने अपने बंटवारे की
नाम होता जनकल्याण
कभी होता नज़र आता तो माने।

कहें दीपक बापू आय के भाग से
जिन्होंने संतोष पाया,
वह यथास्थितिवादी हो गये,
अप्रसन्न होने वाले
क्रांतिकारी होकर
इतिहास में खो गये,
परिवर्तन के दावे
सच होते तो माने।
-----------------

दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’’
कवि, लेखक एंव संपादक-दीपक 'भारतदीप",ग्वालियर 
poet,writer and editor-Deepak 'BharatDeep',Gwalior
http://dpkraj.blogspot.com
यह कविता/आलेख रचना इस ब्लाग ‘हिन्द केसरी पत्रिका’ प्रकाशित है। इसके अन्य कहीं प्रकाशन की अनुमति लेना आवश्यक है।
इस लेखक के अन्य ब्लाग/पत्रिकायें जरूर देखें
1.दीपक भारतदीप की हिन्दी पत्रिका
2.दीपक भारतदीप की अनंत शब्दयोग पत्रिका
3.दीपक भारतदीप का  चिंतन
4.दीपक भारतदीप की शब्दयोग पत्रिका
5.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान का पत्रिका

८.हिन्दी सरिता पत्रिका 


Thursday, January 15, 2015

हिन्दी विरुद्ध हिंग्लिश-हिन्दी कविता(hindi v/s hingish-hindi poem)



अहो
हिन्दी वाक्य में
वह अंग्रेजी के शब्द
इस तरह मिलायेंगे।

विश्व में राष्ट्रभाषा को प्रतिष्ठा
उसके अस्तित्व की पहचान
दाव पर लगाकर दिलायेगे।

कहें दीपक बापू मातृभाषा पर
संदेह करने वाले,
व्याकरण से अनजान है
भले ही उन्होंने
भाषा के सेवा के नाम पर
बंगले बना डाले,
ताक रहे विदेशों से
सम्मान की आशा से
अंग्रेजी में बोलकर,
कभी अपनी वाणी से
नहीं बोलते हिन्दी में तोलकर,
खायेंगे मातृभाषा रोटी
हिंग्लिश का भ्रम दिखायेंगे।
-------------------


दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’’
कवि, लेखक एंव संपादक-दीपक 'भारतदीप",ग्वालियर 
poet,writer and editor-Deepak 'BharatDeep',Gwalior
http://dpkraj.blogspot.com
यह कविता/आलेख रचना इस ब्लाग ‘हिन्द केसरी पत्रिका’ प्रकाशित है। इसके अन्य कहीं प्रकाशन की अनुमति लेना आवश्यक है।
इस लेखक के अन्य ब्लाग/पत्रिकायें जरूर देखें
1.दीपक भारतदीप की हिन्दी पत्रिका
2.दीपक भारतदीप की अनंत शब्दयोग पत्रिका
3.दीपक भारतदीप का  चिंतन
4.दीपक भारतदीप की शब्दयोग पत्रिका
5.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान का पत्रिका

८.हिन्दी सरिता पत्रिका 


Monday, January 5, 2015

चाहतों का राह पर-हिन्दी कविता(chahton ki rah par-hindi poem)



सिक्कों की खनक
मौज की भनक
मदहोशी की जनक
चाहत
इंसान को मार्ग से
भटका देती हैं।

एक पूरी होती नहीं
दूसरी दिल लटका देती है।

कहें दीपक बापू चाहत की राह पर
चलते रहते जिंदगी भर
फिर भी कुछ करने की
प्यास  रह जाती है,
जिस सुख के लिये
करते संघर्ष
उसकी आस रह जाती है,
समेटते रहते सामान
दोनों हाथ से हमेशा
यह अलग बात है
धागे खोलते हुए
हर उंगली झटका देती है।
-------------------------

दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’’
कवि, लेखक एंव संपादक-दीपक 'भारतदीप",ग्वालियर 
poet,writer and editor-Deepak 'BharatDeep',Gwalior
http://dpkraj.blogspot.com
यह कविता/आलेख रचना इस ब्लाग ‘हिन्द केसरी पत्रिका’ प्रकाशित है। इसके अन्य कहीं प्रकाशन की अनुमति लेना आवश्यक है।
इस लेखक के अन्य ब्लाग/पत्रिकायें जरूर देखें
1.दीपक भारतदीप की हिन्दी पत्रिका
2.दीपक भारतदीप की अनंत शब्दयोग पत्रिका
3.दीपक भारतदीप का  चिंतन
4.दीपक भारतदीप की शब्दयोग पत्रिका
5.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान का पत्रिका

८.हिन्दी सरिता पत्रिका 


Monday, December 29, 2014

पीके की तुलना ओ माई गॉड से करना ठीक नहीं-हिन्दी चिंत्तन लेख(PK ki tulna o my GOD se karna theek nahi-hindu thought article)



            हिन्दू धर्म रक्षक पीके का विरोध करते हुए जो तर्क दे रहे हैं वह ठीक है या नहीं यह अलग से विचार का विषय है पर हम परेश रावल, मिथुन चक्रवर्ती, अक्षय कुमार तथा अनेक उच्च कलाकारों से सजी फिल्म  ओ माई गॉड फिल्म हम जैसे अध्यात्मिक चिंत्तकों के लिये अच्छी फिल्भ्म थी। पीके और ओ माई गॉड में भारतीय धर्मों पर व्यंग्य जरूर कसे गये हैं यह सही है पर ओ माई गॉड में श्रीमद्भागवत  गीता के संदेश का महत्व बताया गया था। ओ माई गॉड में अंधविश्वास के विरुद्ध विश्वास की स्थापना का प्रयास था जबकि पीके में अंधविश्वास की आड़ में एक प्रेम कहानी प्रचारित हुआ है। ओ माई गॉड में कोई प्रेम कहानी नहीं थी। इस फिल्म को आधुनिक कला फिल्म भी कहा जा सकता है। पीके में एक प्रेम कहानी के माध्यम से समाज को सुधारने का परंपरागत प्रगतिशील और जनवादी प्रयास करने का संदेश दिया जा रहा है। अनेक लोग इस फिल्म के प्रायोजन से जुड़े तत्वों पर ही संदेह कर रहे हैं जबकि ओ माई गॉड में बिना प्रेम कहानी के मनोरंजन प्रस्तुत कर यह प्रमाणित किया गया था कि फिल्मों के शारीरिक आकर्षण आवश्क नहीं है।
            इसलिये पीके के विरोध करने वालों को सलाह है कि वह ओ माई गॉड से  तुलना के प्रयासों से बचें। इस तरह उनके विरोध को तर्कहीन बनाने का प्रयास हो रहा है। कभी कभी तो यह लगता है ओ माई गॉड के संदेश को अप्रासंगिक करने के लिये यह फिल्म बनी है। अगर पीके का विरोध करते हुए ओ माई गॉड भी वाक्य प्रहार करेंगे उनके सारे प्रयास निरर्थक हो जायेंगे।

दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’’
कवि, लेखक एंव संपादक-दीपक 'भारतदीप",ग्वालियर 
poet,writer and editor-Deepak 'BharatDeep',Gwalior
http://dpkraj.blogspot.com
यह कविता/आलेख रचना इस ब्लाग ‘हिन्द केसरी पत्रिका’ प्रकाशित है। इसके अन्य कहीं प्रकाशन की अनुमति लेना आवश्यक है।
इस लेखक के अन्य ब्लाग/पत्रिकायें जरूर देखें
1.दीपक भारतदीप की हिन्दी पत्रिका
2.दीपक भारतदीप की अनंत शब्दयोग पत्रिका
3.दीपक भारतदीप का  चिंतन
4.दीपक भारतदीप की शब्दयोग पत्रिका
5.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान का पत्रिका

८.हिन्दी सरिता पत्रिका 


Thursday, December 25, 2014

सम्मान और जनहित-हिन्दी कविता(samman aur janhit-hindi poem)



सम्मान पाने के मोह में

संत कवि और समाज सेवक का

वेश लोग बना लेते हैं।



एक से काम बन जाये

दूसरा भी आजमाते

कमजोर दिमाग के होते

मजबूत दिखने के लिये

सिर और मुख पर

केश भी तना लेते हैं।



कहे दीपक बापू प्रचार पाने के लिये

कोई चुटकुले सुनाता,

कोई शायरी गुनगनाता,

पर्दे पर जमे रहने के लिये

हर कोई नया रास्ता बनाता है,

जनहित से वास्ता जताता है,

जरूरत पड़े तो

अपना इलाका देश भी बना लेते हैं।
----------------------

दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’’
कवि, लेखक एंव संपादक-दीपक 'भारतदीप",ग्वालियर 
poet,writer and editor-Deepak 'BharatDeep',Gwalior
http://dpkraj.blogspot.com
यह कविता/आलेख रचना इस ब्लाग ‘हिन्द केसरी पत्रिका’ प्रकाशित है। इसके अन्य कहीं प्रकाशन की अनुमति लेना आवश्यक है।
इस लेखक के अन्य ब्लाग/पत्रिकायें जरूर देखें
1.दीपक भारतदीप की हिन्दी पत्रिका
2.दीपक भारतदीप की अनंत शब्दयोग पत्रिका
3.दीपक भारतदीप का  चिंतन
4.दीपक भारतदीप की शब्दयोग पत्रिका
5.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान का पत्रिका

८.हिन्दी सरिता पत्रिका 


Thursday, December 18, 2014

अपना पराया खून-हिन्दी कविता(apna paraya khoon-hindi poem)



अपना खून सभी को
प्यारा है
पराया पानी लगता है।

दूसरे के दर्द पर
झूठे आंसु बहाते
या हास्य रस बरसाते
अपने दिल पर लगे भाव जैसा
 नहीं सानी लगता है।

कहें दीपक बापू औपचारिकता से
निभाते हैं लोग संबंध,
नहीं रहती आत्मीयता की सुगंध
भावनाओं की आड़ में
हर कहीं शब्दों का
दानी ही सभी को ठगता है।
-----------------------

दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’’
कवि, लेखक एंव संपादक-दीपक 'भारतदीप",ग्वालियर 
poet,writer and editor-Deepak 'BharatDeep',Gwalior
http://dpkraj.blogspot.com
यह कविता/आलेख रचना इस ब्लाग ‘हिन्द केसरी पत्रिका’ प्रकाशित है। इसके अन्य कहीं प्रकाशन की अनुमति लेना आवश्यक है।
इस लेखक के अन्य ब्लाग/पत्रिकायें जरूर देखें
1.दीपक भारतदीप की हिन्दी पत्रिका
2.दीपक भारतदीप की अनंत शब्दयोग पत्रिका
3.दीपक भारतदीप का  चिंतन
4.दीपक भारतदीप की शब्दयोग पत्रिका
5.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान का पत्रिका

८.हिन्दी सरिता पत्रिका 


इस लेखक के समस्त ब्लॉग यहाँ एक जगह प्रस्तुत हैं

हिंदी मित्र पत्रिका

यह ब्लाग/पत्रिका हिंदी मित्र पत्रिका अनेक ब्लाग का संकलक/संग्रहक है। जिन पाठकों को एक साथ अनेक विषयों पर पढ़ने की इच्छा है, वह यहां क्लिक करें। इसके अलावा जिन मित्रों को अपने ब्लाग यहां दिखाने हैं वह अपने ब्लाग यहां जोड़ सकते हैं। लेखक संपादक दीपक भारतदीप, ग्वालियर

दीपक भारतदीप की अनंत शब्दयोग पत्रिका

दीपक भारतदीप का चिंतन