Friday, March 13, 2015

स्वार्थ की फसल-हिन्दी कविता(swarth ki fasal-hindi poem)



घर की कलह से तंग
लोग अपना हाल
बाहर सुनाते हैं।

बन जाते हैं
भीड़ का मनोरंजन
मुफ्त में सभी के
कान में अपनी पीड़ा
गीत की तरह गुनगुनाते हैं।

कहें दीपक बापू भले इंसान
हर जगह नहीं मिलते हैं,
सभी उगा रहे स्वार्थ की फसल
यह अलग बात है
परोपकार के पाखंड ही
नकदी में भुनाते हैं।
----------------

दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’’
कवि, लेखक एंव संपादक-दीपक 'भारतदीप",ग्वालियर 
poet,writer and editor-Deepak 'BharatDeep',Gwalior
http://dpkraj.blogspot.com
यह कविता/आलेख रचना इस ब्लाग ‘हिन्द केसरी पत्रिका’ प्रकाशित है। इसके अन्य कहीं प्रकाशन की अनुमति लेना आवश्यक है।
इस लेखक के अन्य ब्लाग/पत्रिकायें जरूर देखें
1.दीपक भारतदीप की हिन्दी पत्रिका
2.दीपक भारतदीप की अनंत शब्दयोग पत्रिका
3.दीपक भारतदीप का  चिंतन
4.दीपक भारतदीप की शब्दयोग पत्रिका
5.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान का पत्रिका

८.हिन्दी सरिता पत्रिका 


Tuesday, February 24, 2015

नारे लगाने वाले नायक-हिन्दी कविता(nare lagane wale nayak-hindi poem)



आधुनिक युग में भी
गरीब की रक्षा का व्यापार
जमकर चलता है।

सभ्रांत वर्ग के मानस में
नारे लगाने वाला
नायक की तरह ढलता है।

कहें दीपक बापू प्रकृति से
न धरती बदली न इंसान
शनैः शनै आदतों में
परिवर्तन आते हैं,
यह अलग बात है
समाज सेवा के पेशेवर
श्रेय ले जाते हैं,
लेकर चंदा ज़माने से
उनके घर का चिराग जलता है।
-------------------

दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’’
कवि, लेखक एंव संपादक-दीपक 'भारतदीप",ग्वालियर 
poet,writer and editor-Deepak 'BharatDeep',Gwalior
http://dpkraj.blogspot.com
यह कविता/आलेख रचना इस ब्लाग ‘हिन्द केसरी पत्रिका’ प्रकाशित है। इसके अन्य कहीं प्रकाशन की अनुमति लेना आवश्यक है।
इस लेखक के अन्य ब्लाग/पत्रिकायें जरूर देखें
1.दीपक भारतदीप की हिन्दी पत्रिका
2.दीपक भारतदीप की अनंत शब्दयोग पत्रिका
3.दीपक भारतदीप का  चिंतन
4.दीपक भारतदीप की शब्दयोग पत्रिका
5.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान का पत्रिका

८.हिन्दी सरिता पत्रिका 


Thursday, February 12, 2015

सपनों का ताजमहल-हिन्दी कविता(sapnon ka tazmahal-hindi poem)



राजपद पर विराजमान पांव
जनपद कुचले जाने की परवाह
कभी नहीं करते।

उड़ता है जिनका दिमाग
सातवे आसमान पर
अपने ही व्यक्तित्व पर
रहते हमेशा फिदा
छोटे इंसान के दर्द पर
आह कभी नहीं भरते।

कहें दीपक बापू सपने में
बना लेते लोग ताजमहल
जब खुली आंखों के सामने
खड़ा होता कड़वा सच
तब वह जिंदगी जीने के लिये
पत्थरों के घर से
बड़ी चाह कभी नहीं करते।
-----------------

दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’’
कवि, लेखक एंव संपादक-दीपक 'भारतदीप",ग्वालियर 
poet,writer and editor-Deepak 'BharatDeep',Gwalior
http://dpkraj.blogspot.com
यह कविता/आलेख रचना इस ब्लाग ‘हिन्द केसरी पत्रिका’ प्रकाशित है। इसके अन्य कहीं प्रकाशन की अनुमति लेना आवश्यक है।
इस लेखक के अन्य ब्लाग/पत्रिकायें जरूर देखें
1.दीपक भारतदीप की हिन्दी पत्रिका
2.दीपक भारतदीप की अनंत शब्दयोग पत्रिका
3.दीपक भारतदीप का  चिंतन
4.दीपक भारतदीप की शब्दयोग पत्रिका
5.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान का पत्रिका

८.हिन्दी सरिता पत्रिका 


Wednesday, February 4, 2015

रोटी के वादे पका नहीं करते-हिन्दी कविता(roti ke vade paka nahin karte-hindi poem)


न पास ईंधन है
न चूल्हा
न ही आग
रोटी के वादे
कभी पका नहीं करते।

मस्तिष्क में किसी का भला
करने का विचार नहीं होता
फिर भी सपने बेचने वाले
कभी थका नहीं करते।

कहें दीपक बापू विश्वास पर
कोई खरा उतरता
कोई धोखे में डूब जाता है
कर जाते है गैर भी भला
जिनकी नीयत साफ होती
वह वफा करते
खाली शब्द बका नहीं करते।
------------------

दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’’
कवि, लेखक एंव संपादक-दीपक 'भारतदीप",ग्वालियर 
poet,writer and editor-Deepak 'BharatDeep',Gwalior
http://dpkraj.blogspot.com
यह कविता/आलेख रचना इस ब्लाग ‘हिन्द केसरी पत्रिका’ प्रकाशित है। इसके अन्य कहीं प्रकाशन की अनुमति लेना आवश्यक है।
इस लेखक के अन्य ब्लाग/पत्रिकायें जरूर देखें
1.दीपक भारतदीप की हिन्दी पत्रिका
2.दीपक भारतदीप की अनंत शब्दयोग पत्रिका
3.दीपक भारतदीप का  चिंतन
4.दीपक भारतदीप की शब्दयोग पत्रिका
5.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान का पत्रिका

८.हिन्दी सरिता पत्रिका 


Monday, January 26, 2015

गणतंत्र का आशय-हिन्दी कविता(gantantantra ka ashyar-hindi kavaita,meaning of republic-hindi poem)



तंत्र जो गण के साथ चले
वही शायद  गणतंत्र है
या जिसके पीछे चले गण
उसे ही माने।

लड़ी जाती लड़ाई
तंत्र से मिले राजस्व के
अपने अपने बंटवारे की
नाम होता जनकल्याण
कभी होता नज़र आता तो माने।

कहें दीपक बापू आय के भाग से
जिन्होंने संतोष पाया,
वह यथास्थितिवादी हो गये,
अप्रसन्न होने वाले
क्रांतिकारी होकर
इतिहास में खो गये,
परिवर्तन के दावे
सच होते तो माने।
-----------------

दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’’
कवि, लेखक एंव संपादक-दीपक 'भारतदीप",ग्वालियर 
poet,writer and editor-Deepak 'BharatDeep',Gwalior
http://dpkraj.blogspot.com
यह कविता/आलेख रचना इस ब्लाग ‘हिन्द केसरी पत्रिका’ प्रकाशित है। इसके अन्य कहीं प्रकाशन की अनुमति लेना आवश्यक है।
इस लेखक के अन्य ब्लाग/पत्रिकायें जरूर देखें
1.दीपक भारतदीप की हिन्दी पत्रिका
2.दीपक भारतदीप की अनंत शब्दयोग पत्रिका
3.दीपक भारतदीप का  चिंतन
4.दीपक भारतदीप की शब्दयोग पत्रिका
5.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान का पत्रिका

८.हिन्दी सरिता पत्रिका 


Thursday, January 15, 2015

हिन्दी विरुद्ध हिंग्लिश-हिन्दी कविता(hindi v/s hingish-hindi poem)



अहो
हिन्दी वाक्य में
वह अंग्रेजी के शब्द
इस तरह मिलायेंगे।

विश्व में राष्ट्रभाषा को प्रतिष्ठा
उसके अस्तित्व की पहचान
दाव पर लगाकर दिलायेगे।

कहें दीपक बापू मातृभाषा पर
संदेह करने वाले,
व्याकरण से अनजान है
भले ही उन्होंने
भाषा के सेवा के नाम पर
बंगले बना डाले,
ताक रहे विदेशों से
सम्मान की आशा से
अंग्रेजी में बोलकर,
कभी अपनी वाणी से
नहीं बोलते हिन्दी में तोलकर,
खायेंगे मातृभाषा रोटी
हिंग्लिश का भ्रम दिखायेंगे।
-------------------


दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’’
कवि, लेखक एंव संपादक-दीपक 'भारतदीप",ग्वालियर 
poet,writer and editor-Deepak 'BharatDeep',Gwalior
http://dpkraj.blogspot.com
यह कविता/आलेख रचना इस ब्लाग ‘हिन्द केसरी पत्रिका’ प्रकाशित है। इसके अन्य कहीं प्रकाशन की अनुमति लेना आवश्यक है।
इस लेखक के अन्य ब्लाग/पत्रिकायें जरूर देखें
1.दीपक भारतदीप की हिन्दी पत्रिका
2.दीपक भारतदीप की अनंत शब्दयोग पत्रिका
3.दीपक भारतदीप का  चिंतन
4.दीपक भारतदीप की शब्दयोग पत्रिका
5.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान का पत्रिका

८.हिन्दी सरिता पत्रिका 


Monday, January 5, 2015

चाहतों का राह पर-हिन्दी कविता(chahton ki rah par-hindi poem)



सिक्कों की खनक
मौज की भनक
मदहोशी की जनक
चाहत
इंसान को मार्ग से
भटका देती हैं।

एक पूरी होती नहीं
दूसरी दिल लटका देती है।

कहें दीपक बापू चाहत की राह पर
चलते रहते जिंदगी भर
फिर भी कुछ करने की
प्यास  रह जाती है,
जिस सुख के लिये
करते संघर्ष
उसकी आस रह जाती है,
समेटते रहते सामान
दोनों हाथ से हमेशा
यह अलग बात है
धागे खोलते हुए
हर उंगली झटका देती है।
-------------------------

दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’’
कवि, लेखक एंव संपादक-दीपक 'भारतदीप",ग्वालियर 
poet,writer and editor-Deepak 'BharatDeep',Gwalior
http://dpkraj.blogspot.com
यह कविता/आलेख रचना इस ब्लाग ‘हिन्द केसरी पत्रिका’ प्रकाशित है। इसके अन्य कहीं प्रकाशन की अनुमति लेना आवश्यक है।
इस लेखक के अन्य ब्लाग/पत्रिकायें जरूर देखें
1.दीपक भारतदीप की हिन्दी पत्रिका
2.दीपक भारतदीप की अनंत शब्दयोग पत्रिका
3.दीपक भारतदीप का  चिंतन
4.दीपक भारतदीप की शब्दयोग पत्रिका
5.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान का पत्रिका

८.हिन्दी सरिता पत्रिका 


इस लेखक के समस्त ब्लॉग यहाँ एक जगह प्रस्तुत हैं

हिंदी मित्र पत्रिका

यह ब्लाग/पत्रिका हिंदी मित्र पत्रिका अनेक ब्लाग का संकलक/संग्रहक है। जिन पाठकों को एक साथ अनेक विषयों पर पढ़ने की इच्छा है, वह यहां क्लिक करें। इसके अलावा जिन मित्रों को अपने ब्लाग यहां दिखाने हैं वह अपने ब्लाग यहां जोड़ सकते हैं। लेखक संपादक दीपक भारतदीप, ग्वालियर

दीपक भारतदीप की अनंत शब्दयोग पत्रिका

दीपक भारतदीप का चिंतन